[जाने] 5 महासागर के नाम | Oceans name

इस लेख में 5 महासागर के नाम हिंदी और इंग्लिश (mahasagar ke naam hindi english mein) में जानेंगे और उनके बारे में प्राथमिक जानकारी भी दी गई है जिससे आपको सिखने में मदद मिलेगी।

महासागर खारे पानी का पिण्ड है। पृथ्वी के कुल विस्तार में से लगभग 70.8% हिस्से में महासागर है और इन सारे महासागर में पृथ्वी पर जो जल है उसका 97% जल समाहित है, इसीलिए महासागर पृथ्वी के सबसे बड़े जल के भण्डार है। बाकी का 3 प्रतिशत पानी पीने योग्य है, यह पानी नदिया, जिल और भूजल में समाहित है।

Mahasagar ke naam

संयुक्त राष्ट्र द्वारा 8 जून को World Ocean day (व‌र्ल्ड ओशन डे) मनाया जाता है।

5 महासागर के नाम हिंदी और इंग्लिश में । Mahasagar ke naam

क्रमांकहिन्दी में महासागर के नाम (Mahasagar ke naam)अंग्रेजी में महासागर के नाम (Oceans name in English)
1प्रशांत महासागर Pacific Ocean
2अटलांटिक महासागर Atlantic Ocean
3हिंद महासागर Indian Ocean
4आर्कटिक महासागर Arctic Ocean
5अंटार्कटिक महासागर Antarctica Ocean

महासागर के नाम की जानकारी (Oceans name list)

कुल 5 महासागर है जिनके नाम हैं – प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, आर्कटिक महासागर और अंटार्कटिक महासागर या दक्षिणी महासागर हैं। आईए देखते सभी महासागरों के बारे में।

1 प्रशांत महासागर (Pacific Mahasagar)

विश्व के 5 महासागर की सूची में प्रशांत महासागर सबसे बड़ा और सबसे गहरा महासागर है। प्रशांत महासागर में बहोत कम समुद्री तूफ़ान या चक्रवात आदी आते है, इसीलिए इस महासागर को प्रशांत महासागर कहा गया। प्रशांत यानि शांत(स्थिर) स्वभाव वाला।

प्रशांत महासागर लगभग त्रिभुज जैसा है। इस महासागर का कुल क्षेत्रफल तकरीबन 16,57,23,740 वर्ग कीमी है। चौड़ाई लगभग 17,700 कीमी है, जो फिलिपींस तट से लेकर पनामा तक फैला हुआ है। इस की लंबाई 15,500 कीमी है, जो बेरिंग की खाड़ी से लेकर दक्षिण अंटार्कटिक तक है।

इस महासागर की औसत गहराई 14,040 फीट या 4,280 मीटर है तथा अधिकतम गहराई 35,797 फिट या 10,911 मीटर है। इस महासागर का उत्तरी भाग सबसे गहरा है ।मारियाना नाम का क्षेत्र इस महासागर का सबसे गहराई वाला क्षेत्र है और यह दुनिया की सबसे गहरी जगह है।

2 अटलांटिक महासागर (Atlantic Mahasagar)

प्रशांत महासागर के बाद अटलांटिक महासागर दूसरा बड़ा महासागर है। इस महासागर को “नक्शे का समुद्र” अंग्रेजी में “Sea of Atlas” कहा जाता था इसीलिए इस महासागर का नाम अटलांटिक महासागर हुआ। Atlas नाम ग्रीक शब्द से लिया गया है। यह महासागर लगभग पृथ्वी के पांचवे भाग में फेला हुआ है। इस महासागर को अंध महासागर भी कहा जाता है। इस महासागर को प्यासा महासागर भी कहा जाता है, इसका कारण विश्व की बड़ी बड़ी नदिया जैसिकी मिसिसिपी, कांगो, अमेजन नदी सभी इस महासागर में ही गिरती है।

अंग्रेजी के 8 अक्षर जैसा अटलांटिक महासागर का आकार है, इस का क्षेत्रफल 85,133,000 वर्ग किलोमीटर है इस महासागर की औसत गहराई 3646 मीटर और अधिक से अधिक गहराई 8,376 मीटर है। इस महासागर में ग्रीनलैंड द्वीप स्थित है, जो दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप है।

3 हिंद महासागर (Indian Mahasagar)

हिंद महासागर सभी बड़े महासागरों में तीसरे स्थान पर आता है। हिंद महासागर भारतीय महासागर के नाम से जाना जाता हे।

हिंद महासागर के उतर भाग में उपमहाद्वीप , दक्षिण भाग में अंटार्कटिक महासागर, पूर्व में ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया और पश्चिम भाग में आफ्रीका है। हिंद महासागर का क्षेत्रफल 70,560,000 वर्ग किलोमीटर है। इस महासागर की कुल लंबाई 9,600 किलोमीटर है। हिन्द महासागर की लंबाई बंगाल की खाड़ी से अंटार्कटिका तक 9600 किलो मीटर की है और चौड़ाई आफ्रीका से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक 7600 किलोमीटर है इसकी औसत गहराई लगभग 3,741 मीटर (12,274 फिट) है।

हिंद महासागर या भारतीय महासागर पांच महासागर में ऐसा यही महासागर है जिसका नाम किसी देश के नाम से रखा गया है और वो देश भारत है जिसका एक नाम हिंदुस्तान भी है। अरब व्यापारियों इसी नाम से इस महासागर का नाम हिंद महासागर रखा।

4 आर्कटिक महासागर (Arctic Mahasagar)

आर्कटिक महासागर सभी महासागरों में सबसे छोटा महासागर है। यह महासागर प्रशांत महासागर का दसवें भाग जितना है। यह पृथ्वी के उतरी गोलार्ध में स्थित होने की वजह से इसे उतर ध्रुवीय महासागर भी कहा जाता है और इसका अधिकतर विस्तार भी उत्तर ध्रुवीय क्षेत्र में है। यह बर्फ से ढका हुआ महासागर है और पूरे साल ऐसे ही ढका रहता है। इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 14,060,000 वर्ग किलोमीटर है।

आर्टिकट महासागर की औसत गहराई 1038 मीटर (3406 फिट) है और अधिकतम गहराई लगभग 5550 मीटर (18210 फिट) है। अन्य चार महासागरों की तुलना में इस महासागर में मछलियों की अधिक प्रजातियां पाई जाती है। आर्कटिक महासागर में मौसमी छेद होते रहते है।

5 अंटार्कटिक महासागर (Antarctica Mahasagar)

अंटार्कटिका या अन्टार्टिका महासागर को दक्षिणी महासागर अथवा ऑस्ट्रेलियाई महासागर के नाम से जाना जाता है। अंटार्कटिका(Antarctica) शब्द ग्रीक शब्द Antarctic से लिया गया है जिसका अर्थ उत्तर दिशा के विपरीत होता है।यह महासागर सबसे ठंडा और शुष्क महासागर है। अंटार्कटिक महासागर, अंटार्कटिक महाद्वीप के चारो तरफ फैला हुआ है।

इसका कुल क्षेत्रफल 14,200,000 वर्ग किलोमीटर है और बर्फ के आलावा क्षेत्रफल 280,000 वर्ग किलोमीटर है।इस महासागर का आधेे से भी ज्यादा हिस्सा हिमखंडो और बर्फ से गेरा हुआ है। इसमें हिमशैल भी तैरते है। इस महासागर की औसत गहराई 13100 फिट से 16400 फिट के बीच है।

इन्हें भी पढ़े

FAQs of 5 Oceans Names

पांच महासागर के नाम क्या है?

पांच महासागर के नाम है, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, आर्कटिक महासागर, अंटार्कटिका महासागर

दुनिया का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है?

प्रशांत महासागर सबसे बड़ा महासागर है।

सबसे छोटा महासागर कौन सा है?

आर्कटिक महासागर

Mahasagar ke naam english mein bataiye.

Pacific Ocean(प्रशांत महासागर),
Atlantic Ocean(अटलांटिक महासागर),
Indian Ocean(हिंद महासागर),
Southern / Antarctic Ocean(अंटार्कटिक महासागर),
Arctic Ocean(आर्कटिक महासागर)

विश्व में कुल कितने महासागर हैं?

विश्व में कुल 5 महासागर हैं,
प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर, अंटार्कटिक महासागर

दुनिया का सबसे ठंडा महासागर कौन सा है?

अंटार्कटिका महासागर दुनिया का सबसे ठंडा महासागर है।

Conclusion- निष्कर्ष

इस लेख में पाँच महासागर के नाम (5 Oceans Name) और उनके बारे में हिंदी और अंग्रेजी में जानकारी आपको अच्छा लगा होगा। हम आशा करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा।

यदि इस लेख के बारे में आपका कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट जरुर से करें। इस लेख को अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरुर शेयर करे।

यहाँ तक पढने के लिए आपका दिल से धन्यवाद

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top